फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Person accused of preparing 'clean chit' arrested

Palwal News: क्लीन चिट तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Person accused of preparing 'clean chit' arrested
अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। बहीन थाना पुलिस ने फर्जी आईबी कर्मी बनकर क्लीन चिट का पत्र तैयार करने के आरोप में गांव पावसर निवासी यासिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

आदर्श कॉलोनी, पलवल निवासी गोविंद कुमार ने एसपी दीप्ति गर्ग को शिकायत देकर बताया था कि आलीमेव गांव की महिला सरपंच के प्रतिनिधि यासिर खान के संबंध में सोशल मीडिया पर आईबी का एक पत्र वायरल हो रहा है। पत्र में सरपंच को भ्रष्टाचार के मामले में आईबी की ओर से क्लीन चिट दिए जाने का दावा किया गया था। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


एसपी ने डीएसपी मुख्यालय को जांच सौंपी, जिसके बाद मामला बहीन थाना पहुंचा। थाना प्रभारी रतनपाल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि क्लीन चिट का पत्र यासिर ने तैयार किया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुआ था, लेकिन प्रशिक्षण पूरा होने से पहले ही घर लौट आया था। इसके बाद वह खुद को आईबी कर्मी बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed