फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   599 bottles of cough syrup seized.

Palwal News: कफ सिरप की 599 शीशी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
599 bottles of cough syrup seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। सीआईए की टीम ने सिंगार गांव के लफूरी रोड के पास कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन सिरप की 599 शीशी बरामद की हैं। आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बिछौर पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को बिछौर थाना पुलिस की टीम गांव सिंगार में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सिंगार निवासी इकराम उर्फ बुद्दा बिना लाइसेंस के नशीली कोडीन सिरप बेचता है। वह अपने घर की दीवार के पास बने गड्ढे में सिरप छिपाकर रखता है और वहीं से निकालकर बेचता है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम लफुरी रोड के पास पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मौके पर दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए, जिनमें से कोडीन फॉस्फेट-ट्रिप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड सिरप की 599 बोतलें मिलीं। जांच अधिकारी महेन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed