फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Team that brought factory fire under control honored

Palwal News: केमिकल फैक्ट्री में आग को काबू करने वाली टीम सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Team that brought factory fire under control honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। स्वतंत्रता दिवस समारोह में तातारपुर, बघोला स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाने वाली फायर ब्रिगेड टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 30 अप्रैल को लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था। केमिकल और ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग आसपास की औद्योगिक इकाइयों और तातारपुर गांव तक फैलने का गंभीर खतरा था। ऐसी स्थिति में सब-फायर ऑफिसर नवीन पाल ने अभियान की कमान संभालते हुए टीम का नेतृत्व किया। इस अभियान में लीडिंग फायरमैन भागीरथ शर्मा, रेखपाल, मुकेश डागर और फायरमैन राजसिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नवीन पाल सहित पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed