फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Review of operational activities in the Palwal Circle.

Palwal News: पलवल सर्कल में परिचालन कार्यों की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Review of operational activities in the Palwal Circle.
पलवल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के पलवल सर्कल में शुक्रवार को सभी एक्सईएन एवं एसडीओ के साथ ओआरसी (ऑपरेशन रिव्यू कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली ऑपरेशन जोन के मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार चौहान ने की। बैठक में निगम के विभिन्न परिचालन मानकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपभोक्ता सेवाओं में सुधार, लाइन हानि में कमी तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आरआईबी लक्ष्य समय पर पूरा करने, पीएम सूर्य घर योजना के तहत गांवों में कैंप लगाकर अधिक सोलर कनेक्शन जारी करने और वेंडरों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 31 अगस्त तक लंबित ट्रांसफार्मर जमा कराने तथा बकाया बिलों की शत-प्रतिशत वसूली पर जोर दिया गया। अधिकारियों को फीडरों की मेंटेनेंस, लाइन हानि कम करने, खराब मीटर बदलने और ‘मेरा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत शेष फीडरों को 24 घंटे बिजली से जोड़ने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री विंडो और जनसंवाद की लंबित शिकायतों तथा ऑडिट पैराओं का भी समयबद्ध निपटारा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed