{"_id":"6a84b8626955d6ac5b06b541","slug":"a-gateway-will-be-built-in-bahin-village-in-memory-of-martyr-manmohan-singh-palwal-news-c-24-1-pal1008-127135-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शहीद मनमोहन सिंह की स्मृति में बहीन गांव में बनेगा द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शहीद मनमोहन सिंह की स्मृति में बहीन गांव में बनेगा द्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहीन। बहीन के वीर सपूत शहीद मनमोहन सिंह की स्मृति में गांव के मुख्य मार्ग पर शहीद मनमोहन भारद्वाज द्वार का निर्माण कार्य शुरू किया गया। ब्लॉक समिति की उपाध्यक्ष बबीता के पति विजय रावत ने नारियल तोड़कर द्वार का शिलान्यास किया।
मनमोहन सिंह ने देश की रक्षा करते हुए 25 वर्ष की आयु में 2023 में लेह-लद्दाख के न्योमा क्षेत्र में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने पर वीरगति प्राप्त की। पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बहीन में पूरे राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ हजारों लोगों की नम आंखों के साथ एक साल के इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि दी।
विजय रावत ने बताया कि शहीद की स्मृति में करीब 10 लाख रुपये की लागत से द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद मनमोहन सिंह का बलिदान क्षेत्र के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। शिलान्यास के अवसर पर शहीद के पिता बाबूराम शर्मा, ताऊ भेदीराम शर्मा, भाई सुनील शर्मा, जय भारद्वाज सहित अन्य परिजन, ग्राम पंचायत सदस्य भूपराम, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद