{"_id":"6a84b58d6d3f6586d90698fd","slug":"dedicated-workers-are-the-bjps-greatest-strength-ved-phulla-palwal-news-c-24-1-pal1008-127149-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता : वेद फुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता : वेद फुल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं
पलवल। भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला ने अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दौरान मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
वेद फुल्ला ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने प्रदेश महामंत्री को जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक रामरतन, दीपक मंगला, मनोज रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सौरोत, गिर्राज डागर, जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, जयराम प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।