फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wanted individual with a bounty on his head arrested in extortion-linked assault case.

Palwal News: हमला कर रंगदारी मांगने के मामले में वांछित इनामी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wanted individual with a bounty on his head arrested in extortion-linked assault case.
हथीन। मंडकौला पुलिस चौकी क्षेत्र के जीता खेड़ली किरंज में स्थित दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा कंट्रोलर पर जानलेवा हमला कर रंगदारी मांगने के मामले में वांछित पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश साहिल उर्फ सोहिल को गिरफ्तार कर लिया गया। जीता खेड़ली निवासी साहिल की गिरफ्तारी एसटीएफ एवं सीआईए पलवल के संयुक्त ऑपरेशन में की गई है।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर 2025 को हथीन थाने में केस दर्ज किया गया था कि दिल्ली मुंबई लिंक एक्सप्रेस-वे पर सशस्त्र बदमाशों ने टोल प्लाजा के कंट्रोलर विजय के ऊपर जानलेवा हमला किया। आरोपी रंगदारी मांगते थे। पीड़ित विजय जिला नूंह के गांव खेड़ा खलीलपुर का निवासी है। आरोपी पीड़ित से नकदी एवं सोने की चैन भी लूट कर फरार हो गए। हथीन थाना पुलिस इस मामले में छह आरोपियों चंद्रपाल, मोहित, सागर, बंटी,राहुल एवं रोहित उर्फ भूले को गिरफ्तार कर चुकी है। साहिल की पुलिस को काफी अरसे से तलाश थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed