फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Admission process begins at Hartron Skill Centres.

Palwal News: हारट्रोन स्किल सेंटरों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Admission process begins at Hartron Skill Centres.
तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार होंगे युवा
विज्ञापन


तीन माह, छह माह और एक वर्ष की अवधि वाले विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हारट्रोन) की ओर से सत्र 2026-27 के लिए हारट्रोन स्किल सेंटरों में विभिन्न रोजगारपरक कंप्यूटर एवं आईटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों को एनएसक्यूएफ के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जा सके।
हारट्रोन सेंटर संचालक वसीम अहमद की ओर से तीन माह, छह माह और एक वर्ष की अवधि वाले विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। तीन माह के पाठ्यक्रमों में फंडामेंटल ऑफ कंप्यूटर्स (एफसी) और प्रोग्रामिंग विद पाइथन (पीडब्ल्यूपी) शामिल हैं। छह माह के पाठ्यक्रमों में आईटी फाउंडेशन एंड टूल्स (सीआईएफटी), कंप्यूटर बेसिक्स एंड अकाउंटिंग (सीसीबीए), वेब डिजाइनिंग एंड मल्टीमीडिया (सीसीडब्ल्यूएम), हार्डवेयर पेरिफेरल एंड इंस्टॉलेशन असिस्टेंट (एचपीआईए), असिस्टेंट पीएचपी डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग असिस्टेंट, सॉफ्टवेयर/एप्लीकेशन टेस्टिंग असिस्टेंट और एंड्रॉयड एप्लीकेशन डेवलपमेंट शामिल हैं।
विज्ञापन

एक वर्ष की अवधि के पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिजिटल अकाउंटिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजाइनिंग एंड पब्लिशिंग, वेब टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग एसोसिएट तथा एडवांस्ड कोर्स इन कंप्यूटर एप्लीकेशन शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हारट्रोन के अनुसार स्किल सेंटरों में विद्यार्थियों को इंडस्ट्री से जुड़े पाठ्यक्रमों के साथ हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्रों पर योग्य एवं टीओटी प्रमाणित फैकल्टी, वातानुकूलित लैब एवं कक्षाएं, हाई-स्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट और जॉब असिस्टेंस भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अपने नजदीकी अधिकृत हारट्रोन स्किल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। अधिकृत केंद्रों की सूची हारट्रोन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed