पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A survey will be conducted for the construction of a service road parallel to the KMP.

Palwal News: केएमपी के समानांतर सर्विस रोड बनवाने के लिए होगा सर्वेक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A survey will be conducted for the construction of a service road parallel to the KMP.
विधायक ने बताया कि पांच लाख आबादी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के समानांतर सर्विस रोड बनवाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए हथीन के विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर समानांतर रोड बनवाने की मांग की।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निगम के चीफ कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा को निर्देश दिए हैं कि रोड बनाने के लिए आवश्यक सर्वेक्षण किया जाए। विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखित पत्र देकर मांग की है कि मंडकौला के सिलानी मोड़ से लेकर पलवल के राष्ट्रीय राजमार्ग मथुरा रोड तक समानांतर रोड का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

रोड की मांग हथीन विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के समानांतर रोड बनने से पांच लाख आबादी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि सर्वेक्षण कराकर जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाए। विधायक ने इस संदर्भ में उद्योग मंत्री राव नरवीर से भी भेंट कर रोड निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। मुख्यमंत्री हथीन हल्के में आकर स्वयं कॉलेज का शिलान्यास करेंगें। उन्होंने बताया कि उटावड़ रजवाहे की पटरी पर मंडकौला से उटावड़ तक पक्की सड़क बनवाने के काम का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग से एनओसी लेकर शीघ्र ही पटरी पर सड़क बनाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article