{"_id":"6a4ea66a439226a21a059d55","slug":"an-office-of-the-electricity-corporations-executive-engineer-will-be-opened-in-hathin-palwal-news-c-24-1-pal1008-125800-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथीन में खुलेगा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथीन में खुलेगा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता का कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता का कार्यालय उपमंडल में खोला जाएगा। इसके लिए बिजली निगम ने कवायद तेज कर दी है। यह जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि कार्यकारी अभियंता कार्यालय खोलने की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की गई थी।
मुख्यमंत्री ने बिजली निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपमंडल के बहीन एवं मण्डकौला में बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि हथीन में कार्यकारी अभियंता कार्यालय खुलने से क्षेत्र के 35 हजार बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा।
इलाके में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए भी अनुरोध किया गया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में नई 13 सड़कों के निर्माण की मांग की है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने इस विषय में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को आवश्यक निर्देश दिए हैं। 13 सड़कों का निर्माण हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कृषि विभाग को कहा है कि संबंधित सड़कों का सर्वेक्षण कर एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को 25 जुलाई तक भेजा जाए।
विज्ञापन
योजना के तहत इन सड़कों का होगा निर्माण
योजना के तहत जिन 13 सड़कों का निर्माण होना है उनमें ढकलपुर से अलावलपुर, भंगुरी रोड से जलालपुर खालसा, धामाका से अहरवां,गहलब से कौंडल, भूड़पुर से रूपडाका, भीमसीका से मलाई,जलालपुर से धैंकली, रनसीका से मनकाकी, अंधोप इंदना रोड से खाइका तक सड़क शामिल हैं। इसके अलावा रनसीका से लडमाकी, मठेपुर से गोलपुरी वाया दुरेन्ची, मलोखडा से कलसाडा, मालपुरी गुराक्सर रोड से खिल्लुका भूड़पुर रोड तक की सड़कों का निर्माण होगा। विधायक ने बताया कि संबंधित 13 सड़कों के निर्माण से तीन लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ होगा और आवागमन बढ़ेगा।