फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The construction of the Bhagwan Parashuram Gate will lend new strength to religious and cultural identity.

Palwal News: भगवान परशुराम द्वार के निर्माण से धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी नई मजबूती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Bhagwan Parashuram Gate will lend new strength to religious and cultural identity.
पलवल। शहर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में नगर परिषद ने बस स्टैंड के निकट भगवान परशुराम द्वार के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस द्वार को जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रस्तावित द्वार स्थानीय नागरिकों की आस्था और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करेगा। राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भगवान परशुराम द्वार के निर्माण से शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल
विज्ञापन

ने
बताया कि भगवान परशुराम द्वार के निर्माण की मांग ब्राह्मण समाज लंबे समय से कर रहा था। अब यह मांग जल्द पूरी होने जा रही है। टेंडर प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भव्य भगवान परशुराम द्वार के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article