{"_id":"6a4ea5f2042892414c0dde11","slug":"brother-in-law-who-stabbed-his-sisters-husband-in-the-stomach-arrested-by-police-palwal-news-c-24-1-pal1005-125793-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जीजा के पेट में चाकू मारने वाला साला पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जीजा के पेट में चाकू मारने वाला साला पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। घरेलू कलह के दौरान जीजा के पेट में चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के हरिनगर निवासी योगेश कुमार 13 जून को अपनी पत्नी सपना के साथ पलवल स्थित ससुराल आए हुए थे। रात करीब 11 बजे उनके साले जितेंद्र का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर-शराबा सुनकर योगेश बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आए जितेंद्र ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर योगेश के पेट में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण में चोट को प्राणघातक बताया।
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को नई बस्ती सल्लागढ़ निवासी आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।