{"_id":"6a2db7369e9288006904cdd3","slug":"auto-rickshaw-collides-with-canter-on-flyover-youth-dies-palwal-news-c-24-1-pal1006-124945-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर से टकराया ऑटो, युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर से टकराया ऑटो, युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर थाना क्षेत्र की भवन कुंड चौकी के पास हुड्डा सेक्टर-2 फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आगरा जिले के नगला गडरिया निवासी नीतू कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई शनि, पुत्र राकेश कुमार फरीदाबाद स्थित कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। उसके साथ गांव के ही संजू, पवन कुमार और दीपक भी फरीदाबाद जा रहे थे। चारों ने पलवल बस स्टैंड से एक ऑटो किराये पर लिया था। जब ऑटो हुड्डा सेक्टर-2 फरीदाबाद फ्लाईओवर पर पहुंचा तो फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में शनि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू, पवन और दीपक को चोटें आईं।
शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। घायलों की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने ऑटो चालक और कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।