सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cm Flying Squad inspected facilities along Parikrama Marg

Palwal News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने ब्रिज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर सुविधाओं का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
cm Flying Squad inspected facilities along Parikrama Marg
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी



पलवल।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की पलवल से ब्रिज चौरासी कोस परिक्रमा निकल रही है। लेककिन, सरकार से उपलब्ध कराई गई सुविधा में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
इसके बाद विवेक चौधरी, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के नेतृत्व में सिद्धार्थ सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग पलवल व अन्य ने ब्रिज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया। यह परिक्रमा मार्ग पलवल क्षेत्र में गांव डॉड़का खंड होडल से शुरू होकर हसनपुर क्षेत्र तक जाता है। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी व पोर्टेबल टॉयलेट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉयलेट की सफाई की स्थिति ठीक नहीं


निरीक्षण के दौरान कुछ ही स्थानों पर पानी के टैंकर खड़े मिले। टैंकरों पर निशुल्क सुविधा की पहचान नहीं थी। न ही उनके आसपास कोई कर्मचारी हाजिर था। निरीक्षण के दौरान पोर्टेबल टायलेट के पास कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं मिला। कुछ स्थानों पर टॉयलेट में साफ सफाई अच्छी नहीं पाई गई।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिन स्थानों पर पानी के टैंकर व पोर्टेबल शौचालय बताए हैं, उनका मिलान टेंडर में दिए गए निर्धारित स्थान से किया जाएगा जन स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed