{"_id":"6a2db69b5a603ea39b058f3c","slug":"people-upset-of-shortage-of-electricity-blocked-the-road-palwal-news-c-24-1-pal1006-124946-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बिजली व पीने की किल्लत से बौखलाए लोग, सड़क जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बिजली व पीने की किल्लत से बौखलाए लोग, सड़क जाम की
विज्ञापन
होडल में गांव खाम्बी के पीने पनीं को लेकर मार्ग से जाम खुलवाने को लेकर थाना प्रभारी हरिओम दृश्य
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाम्बी का मामला, डीएसपी के आश्वासन के बाद रास्ता किया खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। उपमंडल के गांव खाम्बी में दस दिनों से चल रही बिजली और पीने के पानी की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने पलवल-हसनपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोग परेशान रहे।
सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी सुरेश भड़ाना व थाना प्रभारी हरिओम ने बिजली व पानी की आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
गौरतलब है कि बीते दिनों आई आंधी में क्षतिग्रस्त हुए बिजली के दो टावरों ने जिले की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर रखा है। इसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली और पीने की पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया। गर्मी में हवा और पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों का सब्र शनिवार को टूट गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया।
अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े लोग
ग्रामीणों का कहना है कि दस दिनों से गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आंधी के दौरान टूटे बिजली के पोल अब तक नहीं बदले गए हैं, जिसके कारण न केवल बिजली आपूर्ति बाधित है, बल्कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरस रहे हैं। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
महिलाओं में शामिल श्यामवती ,सुखदेई ,हरबत्ती ने बताया कि पलवल में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है। गांव में पीने के पानी की उपलब्धता प्रभावित होने से लोगों को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
अधिकारियों को लगाई फटकार
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ने बिजली निगम के एसडीओ और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पीने के पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। डीएसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। सभी आवश्यक संसाधन इस कार्य में लगाए गए हैं।डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया।
कोट
हाल ही में आए तेज तूफान के कारण पलवल और आसपास के क्षेत्रों में बड़े दो टावरों के अलावा बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन पोलों को नए सिरे से खड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य में तेजी लाने के लिए अन्य जिलों से निगम ने अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं, जो दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। -सुरेश भड़ाना, डीएसपी