सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Awareness raised against drug addiction in Inayatpur and Hasanpur

Palwal News: इनायतपुर और हसनपुर में नशा के खिलाफ किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised against drug addiction in Inayatpur and Hasanpur
विज्ञापन
पलवल। जिला पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इनायतपुर और हसनपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर ठगी और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज का भी सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई और खेलों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने अपील की कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचता या करता पाया जाए, तो इसकी सूचना तुरंत 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। किसी भी अन्य आपातकालीन स्थिति के लिए डायल 112 का उपयोग करने की सलाह दी गई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed