{"_id":"69c3edc377b989b6d0009d41","slug":"theft-in-the-school-of-village-mitrol-for-the-second-time-in-15-days-palwal-news-c-24-1-pal1006-122786-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गांव मित्रोल के स्कूल में 15 दिन में दूसरी बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गांव मित्रोल के स्कूल में 15 दिन में दूसरी बार चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। गांव मित्रोल स्थित शहीद बदन सिंह मिडल स्कूल में बदमाशों ने 15 दिन के अंदर दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर स्कूल से हजारों रुपये कीमत के एलईडी टीवी, इन्वर्टर-बैटरी और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। मुंडकटी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य राजबहादुर ने की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रधानाचार्य ने शिकायत में बताया कि 24 मार्च की सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ मिला और सामान अस्त-व्यस्त था। स्कूल से एक एलईडी टीवी, दो बैटरी, एक इन्वर्टर, एक टेबल और एक गैस सिलिंडर गायब था। इसके अलावा कुछ अन्य सामान टूटा और जला हुआ पड़ा था। उन्होंने बताया कि इससे पहले 9 मार्च को भी स्कूल में चोरी की घटना हुई थी। उस दौरान चोरों ने लाइब्रेरी और स्पोट्रस का सामान चोरी किया था। चोरी की घटना के मामले में थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। इस बार बदमाशों ने चोरी की वारदात के बाद कुछ सामान जला भी दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को दी गई पिछली शिकायत की रसीद भी अधजली अवस्था में मिली है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संवाद
Trending Videos