{"_id":"698b3b03650cf5b883085047","slug":"broken-sanitation-system-problem-of-pollution-and-burning-of-vehicles-due-to-burning-of-garbage-palwal-news-c-24-1-pal1005-121657-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चरमराई सफाई व्यवस्था, कूड़े में आग लगने से प्रदूषण व वाहन जलने की हो रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चरमराई सफाई व्यवस्था, कूड़े में आग लगने से प्रदूषण व वाहन जलने की हो रही समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रविवार को जल गए थे दो वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सरकार की ओर से स्वच्छता पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। शहर के अधिकांश इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि आमजन को गंभीर खतरे का भी सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह लगे ढेर में लोग आग लगा देते हैं जिससे प्रदूषण फैलने और वाहने व सामान जलने की समस्या भी खड़ी हो गई है।
लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था कागजों तक ही सीमित रह गई है और धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा। रविवार को इसी तरह ताली मंडी स्थित एक चौक पर कूड़े के ढेर में आग लगने से पास खड़े दो वाहन आग लगने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताली मंडी निवासी सुरेशचंद जैन और अन्य निवासियों ने मामले की शिकायत उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) को सौंपते हुए नगर परिषद अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि उनके मकान के सामने स्थित चौक पर लंबे समय से कूड़े का अंबार लगा रहता है। इस स्थान पर न केवल बाजार के दुकानदार बल्कि नगर परिषद के सफाईकर्मी भी कचरा डाल देते हैं। दिनभर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और कूड़े से तीव्र दुर्गंध उठती रहती है। कई बार अज्ञात लोग कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं, जिससे उठने वाला धुआं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 8 फरवरी की सुबह कूड़े के ढेर में लगी आग से पास में खड़ी सुरेशचंद जैन की एक्सयूवी समेत दो वाहन जल गए। गनीमत रही कि उस समय चौक पर अधिक वाहन खड़े नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था पीड़ित ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और चौक पर कूड़ा डालने वालों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Trending Videos