सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bullion traders are upset with PM's appeal not to buy gold.

Palwal News: पीएम के सोना नहीं खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों में नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders are upset with PM's appeal not to buy gold.
विज्ञापन
आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
केंद्र सरकार की ओर से सोना और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद जिले के सराफा कारोबारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही सोने की बढ़ती कीमत के कारण बाजार प्रभावित था, अब प्रधानमंत्री के बयान और बढ़े आयात शुल्क से ग्राहकों ने बाजार से दूरी बनानी शुरू कर दी है। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है।


सरकार ने बुधवार को सोने और चांदी पर लगने वाले आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में अचानक वृद्धि हो गई। सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी का भाव भी 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया। बढ़ती कीमतों से उपभोक्ता और व्यापारी दोनों चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नया शुल्क लागू होने पर विदेशों से सोना और चांदी मंगाना महंगा हो जाएगा। यही वजह है कि कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोना जहां 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, वहीं चांदी ने भी रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए निवेशकों को चौंका दिया। सराफा व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि कारोबारियों और ग्राहकों दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए राहत देने वाले कदम उठाए जाएं, ताकि बाजार में फिर से रौनक लौट सके।




क्या कहते हैं कारोबारी

पीएम की अपील व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। सरकार को व्यापार को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। ऐसी अपील से ग्राहकों में नकारात्मक संदेश जाता है, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ता है। -विकास जैन, व्यापारी


कुछ दिनों से बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। दुकानों पर पहले जैसी रौनक नहीं है। ग्राहक कीमतें सुनकर ही खरीदारी टाल रहे हैं। छोटे व्यापारियों के लिए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। -मुकेश मित्तल, व्यापारी

सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों से पहले ही कारोबार प्रभावित था। अब नई ड्यूटी और प्रधानमंत्री के बयान ने परेशानी और बढ़ा दी है। आने वाले शादी और त्योहारों के सीजन में भी बाजार मंदा रहने की आशंका है।-- मोहित जैन, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed