सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case registered against NHAI in the accident on KMP

Palwal News: केएमपी पर हुए हादसे में एनएचएआई पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Case registered against NHAI in the accident on KMP
विज्ञापन
छह फरवरी को सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराकर कैंटर चालक की हो गई थी मौत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। केजीपी/केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे नियमों के विरुद्ध खड़े वाहनों की लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। 6 फरवरी को थाना चांदहट क्षेत्र में केएमपी पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर चालक अवदेश की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से टकराने के कारण हुई थी। जांच में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की लापरवाही सामने आने पर विभाग के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि मामले में मृतक के भाई रविकिशन की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि ट्राला अवैध रूप से सड़क किनारे खड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ। इसके साथ ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम की लापरवाही भी उजागर हुई, जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग, सड़क में गड्ढे, अघोषित कट या विभागीय लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में संबंधित वाहन चालक और एनएचएआई विभाग दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन से सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed