{"_id":"6a04e0f153571357220b1d13","slug":"cbse-results-district-students-perform-brilliantly-palwal-news-c-24-1-pal1006-124117-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सीबीएसई परिणामः जिले के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सीबीएसई परिणामः जिले के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं के रिजल्ट में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा किया पोसवाल ने विज्ञान संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बृजेश ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा व भूमि ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य के छात्र नवीन ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, खुशबू ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया।
आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 32 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट पाई, जबकि 35 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन के साथ पास हुए। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
प्राइवेट स्कूलों ने भी किया अच्छा प्रदर्शन
सीबीएसई बारहवीं में डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र युवराज भारद्वाज ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं हर्षित ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व मेहक ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, धर्म पब्लिक स्कूल की छात्रा संजना ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। केशव कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्का ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया। केसीएम वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपने प्रदर्शन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। हितिषा आर्या ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। वहीं, भूमिका पाराशर ने 95.4 प्रतिशत व वानी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
हरियाणा बोर्ड परिणाम
वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने 12वीं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 76.57 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। पदमा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कृतिका सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व खुशी ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आर्ट्स संकाय की छात्रा शालिनी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कॉमर्स संकाय के छात्र प्रथम ने 490 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कोमल ने ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। हिमांशी ने 92.8 प्रतिशत और आशी गर्ग ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, मिनाक्षी बंसल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। इसके अलावा हिमांशी 96.2, प्रिया 95.6, लक्की 93, प्रियंका 92 और प्रिंस ने 89.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के के छात्र नवनीत ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में छठा व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीप्ति और जानवी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि भूमि ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शहीद राजबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी पट्टी की छात्रा स्वाति ने 500 में से 489 अंक प्राप्त किया। स्वामी विवेकानन्द स्कूल के छात्र पंकज ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया, वहीं कृष्णा ने 88 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा भावना ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
होडल के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेहतर परिणाम आने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्रा सुरुचि ने 466 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डोली ने 456, वंशिका ने 451 और हर्षता ने 450 अंक हासिल किए। वहीं, आईएस मेमोरियल स्कूल की छात्रा प्रियंका रावत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्र मुकेश और तरुण ने 90 प्रतिशत तथा राधिका ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए।