सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Committee formed to purchase CCTV and equipment for security of strong rooms: Deputy Commissioner

स्ट्रॉन्ग रूमों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी व उपकरण खरीद के लिए समिति गठित : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to purchase CCTV and equipment for security of strong rooms: Deputy Commissioner
विज्ञापन
पलवल।
Trending Videos

विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी व अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की खरीद हेतु एक विशेष समिति का गठन किया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 83-होडल (अजा) और 84-पलवल विधानसभा के लिए इसका गठन किया। यह समिति उप-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश की अध्यक्षता में कार्य करेगी। समिति में तहसीलदार, तहसीलदार होडल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), उप-तहसीलदार निर्वाचन और जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक को सदस्य बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूमों की सुरक्षा चुनाव प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जिसे लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि ईवीएम और मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। समिति को वित्तीय नियमों के तहत एक माह में खरीद प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed