{"_id":"69e0f401ed26fa6c4b006d55","slug":"whatever-the-party-felt-was-right-it-was-done-mohammad-ilyas-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111329-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी को जो ठीक लगा, वह किया : मोहम्मद इलियास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी को जो ठीक लगा, वह किया : मोहम्मद इलियास
विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य पर विधायक ने कहा- जल्द अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाएंगे और सलाह के बाद फैसला लेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप झेल रहे पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहम्मद इलियास को कांग्रेस ने पार्टी ने निलंबित कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से यह कार्रवाई पहले ही तय मानी जा रही थी। इस दौरान विधायक इलियास मोहम्मद लगातार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा के अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।
विधायक इलियास मोहम्मद ने कहा कि यह पार्टी का फैसला, इसमें वह क्या कर सकते हैं। पार्टी को जो ठीक लगा, वह किया। वहीं, भविष्य की योजना पर उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाएंगे और उनसे सलाह करने के बाद कोई फैसला लेंगे। पार्टी के इस फैसले का जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर स्वागत किया है और इसे संगठन के अनुशासन को मजबूत करने वाला कदम बताया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शहीदा खान ने कहा कि पार्टी ने यह बिलकुल सही फैसला लिया है। इस फैसले ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस एक अनुशासन के साथ चलने वाली पार्टी है।
जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज गोकलपुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधीजी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। सिद्धांतों को तोड़ने वालों पर पार्टी ने जो कार्रवाई की है, इसका हर कार्यकर्ता स्वागत करता है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, निलंबित विधायकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के तहत विधानसभा अध्यक्ष को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो संबंधित क्षेत्रों में उपचुनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल और बढ़ सकती है। गौरतलब है कि मेवात क्षेत्र को लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है और नूंह जिले की तीनों व पलवल जिले की हथीन विधानसभा से कांग्रेस के विधायक जीत कर विधानसभा पहुंचे थे।
बेटे को राजनीति में उतारने पर विधायक का ध्यान:
पिछले लंबे समय से विधायक इलियास मोहम्मद बीमार चल रहे है। ऐसे में लोगों का मानना है कि वे अपने बेटे एडवोकेट जावेद को राजनीति में अपनी विरासत सौंपना चाहते है। वर्तमान समय में प्रदेश में कांग्रेस की जो स्थिति है, उसको भांपते हुए उन्हें लगता है कि उनका भविष्य भाजपा के साथ ठीक रहेगा। इन चर्चाओं पर विधायक की लगातार मुख्यमंत्री से हो रही मुलाकातों ने बल देने का काम किया है।
भाजपा में स्वागत है:
क्रॉस वोटिंग मामले में कांग्रेस की ओर से निलंबित किए गए विधायकों पर भाजपा जिलाध्यक्ष नूंह सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है। इसमें से इन विधायकों ने अपने आप को बचाने का प्रयास किया था। इन्हें निलंबित कर कांग्रेस सिर्फ अपना गुस्सा निकाल रही है। ऐसी नौबत क्यों आई, इस पर कांग्रेस को मंथन करना चाहिए। पुन्हाना से निलंबित कांग्रेस विधायक इलियास मोहम्मद के भाजपा से बढ़ती नजदीकियों के बारे में उन्होंने कहा कि यदि वे पार्टी में शामिल होते है तो उनका स्वागत है। भाजपा बार-बार कह रही है कि इस बार मेवात की तीनों सीटों पर कमल खिलेगा और कांग्रेस व अन्य पार्टियों को इस बार मेवात की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X