{"_id":"69e4ca4e44fba774fd08710b","slug":"firing-on-young-man-due-to-rivalry-narrowly-saved-lifefiring-on-young-man-due-to-rivalry-narrowly-saved-life-palwal-news-c-24-1-pal1006-123493-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रंजिश में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रंजिश में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। बांस मोहल्ला में रंजिश में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि युवक ने झुककर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसका पड़ोसी श्याम उर्फ कव्वा से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में 17 अप्रैल की रात श्याम अपने साथियों सचिन उर्फ सच्चो और जय के साथ बाइक पर उसके घर के बाहर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने साहिल को नाम लेकर गालियां दीं और बाहर आते ही उस पर कट्टे से फायरिंग कर दी। साहिल के अनुसार वह झुक गया, जिससे गोली उसे नहीं लगी और उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो हमलावर हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जाते समय उन्होंने एक और हवाई फायर भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। संवाद
Trending Videos