{"_id":"69e4cb072f43b67bbd0e9858","slug":"40-thousand-cusecs-of-water-will-be-available-through-mewat-canal-palwal-news-c-24-1-pal1006-123507-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मेवात नहर के माध्यम से 40 हजार क्यूसेक पानी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मेवात नहर के माध्यम से 40 हजार क्यूसेक पानी मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने कहा- परियोजना में लाई जाएगी तेजी, सीएम से हो चुकी है वार्ता
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने घोषणा की है कि मेवात नहर परियोजना के काम में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित नहर के माध्यम से हथीन सहित पूरे मेवात क्षेत्र के लिए 40 हजार क्यूसेक पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस विषय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से वार्ता हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मेवात नहर निर्माण से खुशहाली की शुरुआत होगी। विधायक ने बताया कि मेवात विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। उनका प्रयास है कि मेवात विश्वविद्यालय हथीन इलाके में हो अथवा हथीन के आसपास के क्षेत्र में हो। कोट बहीन में विश्वविद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि है। इसके अलावा हथीन से सटे शिकरावा में भी भूमि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मेवात विश्वविद्यालय की स्थापना में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हथीन क्षेत्र जोकि केंद्र सरकार द्वारा आकांक्षी खंड है। इसके लिए विशेष बजट का आवंटन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षी खंड को विकसित खंड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए योजना को अंतिम रूप दिया गया है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शीघ्र ही हथीन क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में विकास की कई परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी। संवाद
Trending Videos