सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Strict legal action will be taken against stubble burning: District Deputy Commissioner

पराली जलाने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई : जिला उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Strict legal action will be taken against stubble burning: District Deputy Commissioner
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रबी फसल के दौरान पराली के उचित प्रबंधन को लेकर किसानों से अपील की है। उन्होंने कहा कि वे फसल अवशेषों को जलाने की बजाय वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि की उर्वरता को बनाए रखा जा सके। उपायुक्त ने बताया कि पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और मिट्टी की गुणवत्ता पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान पराली को जलाने के स्थान पर हैप्पी सीडर, सुपर एसएमएस, मल्चर, रोटावेटर जैसी आधुनिक मशीनों का उपयोग कर उसे मिट्टी में मिलाएं या अन्य उपयोग जैसे चारे एवं जैव ईंधन के रूप में प्रयोग करें। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जो किसान फसल अवशेष जलाते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा तथा एफआईआर दर्ज की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed