सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   College admission schedule released, applications will start from May 7

Palwal News: कॉलेज एडमिशन का शेड्यूल जारी, 7 मई से होगा आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
College admission schedule released, applications will start from May 7
विज्ञापन
हथीन। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में दाखिले का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। विभाग के साथ ही कॉलेजों को भी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र 7 से 31 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार 1 जून तक किया जा सकेगा। सभी आवेदकों की सूची 2 जून को जारी की जाएगी, जिसमें आपत्तियां भी बताई जाएंगी। कॉलेजों की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन और छात्रों की ओर से आपत्तियां को ठीक करने का मौका 9 मई से 6 जून तक किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची के लिए प्रारंभिक सूची 8 जून को जारी होगी। विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तय समय के भीतर रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और सुधार की प्रक्रिया पूरी करें जिससे प्रवेश में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। राजकीय कॉलेज मण्डकौला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों की पालना कराई जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed