{"_id":"69e0f176dbff7280e30ed9f3","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-palwal-news-c-24-1-pal1006-123401-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में (25) युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भाटिया कॉलोनी निवासी देवन के रूप में हुई है। देवन देर रात ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था उस समय यह हादसा हुआ हुडा चौक के पास हुआ। देवन के भाई जगदेव ने बताया कि दोनों भाई ततारपुर स्थित विनस कंपनी में काम करते थे।
बुधवार को जगदेव किसी कारणवश कंपनी में ही रुक गया, जबकि देवन काम खत्म कर अकेले ही घर के लिए निकला था। रास्ते में हुडा चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X