फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Construction stalled for three months, public facing hardship

Palwal News: तीन माह से रुका निर्माण, जनता परेशान... बारिश लेगी इम्तिहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Construction stalled for three months, public facing hardship
लुहिंगा कला से बोड़ी कोठी तक निर्माण कार्य ठप
विज्ञापन

सद्दाम हुसैन
पिनगवां। पांच करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से पुन्हाना से बोड़ी कोठी तक की सड़क का निर्माण कार्य तीन माह से ठप है। पुन्हाना से लुहिंगा कला तक का हिस्सा तैयार हो चुका है, लेकिन लुहिंगा कला से बोड़ी कोठी तक निर्माण कार्य रोक दिया गया है, जिससे लोग परेशान हैं।
यह सड़क पुनहाना को गोधोला, गोधोली, लुहिंगा कला, ऐंचवाड़ी, मल्हाका, जेतलका, चांदडाका, महूं सहित दो दर्जन से अधिक गांवों से जोड़ती है। सड़क अधूरी होने के कारण पूरे क्षेत्र की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


निर्माण के लिए सड़क की ऊपरी परत उखाड़ दी गई, लेकिन इसके बाद काम बंद हो गया। परिणामस्वरूप सड़क पर जगह-जगह गिट्टी और धूल फैली हुई है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के दौरान हल्की बारिश में भी सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे फिसलन बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग
ग्रामीण सोकत, आरिफ, जाहुल, रफीक खान, अब्दुल रशीद और जावेद का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू होने पर राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन तीन महीने से काम बंद होने से लोगों में निराशा है। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण वाहनों की मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है और सफर में पहले से अधिक समय लग रहा है। कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अधूरी सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने और तय समय में पूरा करने की मांग की है।


क्या बोले अधिकारी
लुहिंगा कला से आगे का हिस्सा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में आता है। विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है कि अधूरी सड़क पर जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। -अरशद खान, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed