{"_id":"6a6f8d9a279fe3c59a042784","slug":"drain-construction-work-begins-at-the-vegetable-market-palwal-news-c-24-1-pal1008-126592-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सब्जी मंडी में नाली निर्माण कार्य शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सब्जी मंडी में नाली निर्माण कार्य शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ रुपये से बनेगी 450 मीटर आरसीसी ड्रेन, दो गेट भी होंगे तैयार, एक साल से काम था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर स्थित सब्जी मंडी में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केट बोर्ड) ने नाली निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया है। करीब एक वर्ष से रुका यह प्रोजेक्ट अब तेजी से पूरा किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद मंडी में आने वाले किसानों, खरीदारों और दुकानदारों को जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
बारिश के दिनों में सब्जी मंडी की सड़कें पानी से भर जाती हैं। इससे किसानों को अपनी उपज लेकर आने में परेशानी होती है, वहीं खरीदारों और दुकानदारों को भी कीचड़ व जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ती है। लंबे समय से मंडी के व्यापारी इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।
पहले ठेकेदार के निधन और बाद में व्यापारियों के आग्रह पर निर्माण कार्य स्थगित कर दिया गया था। अब दोबारा काम शुरू करा दिया गया है।
अधिकारी
पूर्व ठेकेदार के निधन और मंडी में फसलों की आवक के कारण काम रुक गया था। निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। -देविंदर, मार्केट बोर्ड, एसडीओ कंस्ट्रक्शन विंग
नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंडी में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान होगा। राहत मिलेगी। -पंकज विरमानी, चेयरमैन, मार्केट कमेटी, पलवल
विज्ञापन
दुकानदारों से बातचीत
हर बारिश में पूरी मंडी पानी से भर जाती है। ग्राहकों और किसानों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। -प्रहलाद, दुकानदार
बरसात के दिनों में मंडी में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। नाली निर्माण पूरा होने पर राहत मिलेगी। -नारू, दुकानदार