{"_id":"69c524271dce65dcdb0c374e","slug":"consumers-troubled-by-long-queues-in-hathin-palwal-news-c-24-1-pal1006-122811-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथीन में लंबी कतारों से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथीन में लंबी कतारों से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। प्रशासन भले ही घरेलू गैस किल्लत न होने का दावा कर रहा हो लेकिन हथीन में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। नगर की एकमात्र गैस एजेंसी के बाहर घरेलू गैस सिलिंडर के लिए लगने वाली लंबी कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना गैस सिलिंडरों की गाड़ियां नहीं आ रही हैं। उपभोक्ता सुबह करीब 5 बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन में लगाना शुरू कर देते हैं। बावजूद इसके उनका नंबर देर शाम तक ही आ पाता है। उपभोक्ता मुकेश, सुरेंद्र, आसू, मोहम्मद और सुभाष ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े थे लेकिन दोपहर बाद सिलिंडर मिला।
पिछले सप्ताह गैस एजेंसी संचालन करने वालों की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि कुछ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को उनके पास में ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को एजेंसी के सामने लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन अभी भी जयंती मोड़ लाइनें लग रही हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए और सभी क्षेत्रों में घर-घर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी महेश यादव ने बताया कि गैस सिलेंडरों का कोई संकट नही है। लोग पैनिक में बुकिंग कराकर लाइनों में लग रहे हैं। संवाद
Trending Videos