सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadly attack on youth due to rivalry, FIR registered against nine

Palwal News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, नौ पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth due to rivalry, FIR registered against nine
विज्ञापन
पलवल।
Trending Videos

कलसाडा गांव में रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक अरविंद की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे जिले के उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की शिकायत पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



हथीन थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि 4 मार्च को अरविंद बाइक से भमरौला गांव जा रहा था। जब वह गांव के मंदिर के पास पहुंचा, तो आरोपी सुरेश, सुमित, मंजीत, सतवेंद्र, परविंद्र, कुलदीप, संदीप, पियूश और जवाहर लाठी, डंडा और लोहे की सरिया लेकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सरिया से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से अरविंद बेहोश हो गया। आरोप है कि 4 फरवरी को आरोपियों और अरविंद के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे सामाजिक स्तर पर सुलझा लिया गया था। पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद हथीन सरकारी अस्पताल से पलवल और फिर उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed