{"_id":"6a04d041a7c9dee0ad0dda49","slug":"dishas-meeting-orders-not-implemented-questions-raised-palwal-news-c-24-1-pal1005-124111-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दिशा की बैठक के आदेशों पर अमल नहीं, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दिशा की बैठक के आदेशों पर अमल नहीं, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की बैठक में दिए गए आदेशों के पर संबंधित विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बैठक में नगर परिषद के पार्षदों ने 33 करोड़ रुपये की लागत से बने नाले में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
हालांकि, बैठक के छह दिन बीत जाने के बाद भी जांच कमेटी का गठन नहीं हो सका है। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हेमंत कुमार ने कहा कि उन्हें किसी जांच कमेटी के गठन की जानकारी नहीं है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जे को हटाने के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं
अच्छेजा गांव के श्मशान घाट के मुख्य रास्ते पर हुए अवैध कब्जों को हटाने का निर्देश भी अब तक अधर में लटका है। दिशा की बैठक में सरपंच प्रतिनिधि ने आरोप लगाया था कि छह बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मिलने के बावजूद कब्जा नहीं हटाए गए।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने भी कब्जा हटाने में सहयोग का आश्वासन दिया था। मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए थे। अधिकारियों ने इसके लिए 12 मई तक का समय मांगा था, लेकिन बुधवार तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि 15 मई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।