{"_id":"6a04ceb222746ba0690ebbed","slug":"drug-addiction-is-a-curse-for-future-generations-palwal-news-c-24-1-pal1006-124112-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हथीन में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। संस्थान के वर्ग अनुदेशक मनोहर लाल के नेतृत्व में संस्थान के अनुदेशकों और छात्रों ने इसमें भाग लिया। उच्चाधिकारियों के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से समझाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले मां अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दें। कार्यक्रम के अंत में नशे न करने की शपथ दिलाई गई।