{"_id":"6a04d29f70c816753707d55e","slug":"duty-magistrate-appointed-for-construction-of-boundary-palwal-news-c-24-1-pal1005-124119-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: यमुना किनारे सीमा स्तंभ निर्माण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: यमुना किनारे सीमा स्तंभ निर्माण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलवल। यमुना नदी के किनारे हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर सीमा स्तंभ (बाउंड्री पिलर) निर्माण कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार प्रमोद और नायब तहसीलदार (अकाउंट) मुकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निर्माण स्थल पर किसी न्यायालय का स्थगन अथवा यथास्थिति आदेश लागू नहीं होना चाहिए। साथ ही भूमि का सीमांकन नियमानुसार पूर्ण होना जरूरी है। प्रशासन ने निर्माण कार्य के दौरान धूल नियंत्रण संबंधी सीपीसीबी और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन