सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Elderly woman killed, two injured after being hit by a Canter truck.

Palwal News: कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed, two injured after being hit by a Canter truck.
विज्ञापन
पलवल।

एनएच-19 पर कुशलीपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतका की पहचान लोंगो देवी निवासी गढ़िया मोहल्ला होडल के रूप में हुई है। वहीं, घायल बाइक सवार राधाकृष्ण उर्फ काला और एक अन्य महिला इन्द्रा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, सिक्योरिटी एजेंट सि. भाटिया ने शिकायत दी थी। हादसा मंगलवार शाम छह बजे का है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि कैंटर चालक सतीश निवासी गोडोता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed