सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Water leaking from a burst pipe at the District Civil Hospital; walls showing signs of dampness.

Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल में पाइप फटने से रिस रहा पानी, दीवारों में आई सीलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Water leaking from a burst pipe at the District Civil Hospital; walls showing signs of dampness.
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी, आवागमन भी प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी













पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में पाइप फटने के कारण कई स्थानों पर पानी बह रहा है। लगातार पानी रिसने से अस्पताल भवन की दीवारों में सीलन आने लगी है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल में आने वाले लोगों का कहना है कि पाइप लीकेज के कारण परिसर के कुछ हिस्सों में पानी जमा हो रहा है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि भवन की स्थिति को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। दीवारों पर दिखाई दे रही सीलन से रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करा दिया गया है और जल्द ही पाइप की मरम्मत कराकर पानी रिसाव और सीलन की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article