सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Explanation from BEO, CRC Head on poor exam results

Palwal News: खराब परीक्षा परिणाम पर बीईओ, सीआरसी हेड तथा स्कूल हेड से स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Explanation from BEO, CRC Head on poor exam results
विज्ञापन
दिनेश देशवाल

नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर जिले में शिक्षा विभाग की खूब किरकिरी को देखते हुए शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। जिन सरकारी स्कूलों का परिणाम खराब रहा है, उससे संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, सीआरसी मुखिया व स्कूल मुखिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में संसाधनों की कमी जरूर है, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी नूंह जिले का परीक्षा परिणाम पूरे प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि केवल संसाधनों की आड़ लेकर जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता। इस बार के शिक्षा सत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तावडू खंड रहा प्रथम
जिले में खंड़वार परीक्षा परिणाम की बात करें तो तावडू खंड़ प्रथम तथा नूंह खंड़ सबसे पीछे रहा है। तावडू खंड 69.54 फीसदी परिणाम के साथ प्रथम, नगीना 60.67 फीसदी के साथ दूसरे, पुन्हाना 58.14 फीसदी के साथ तीसरे, 44.47 फीसदी के साथ फिरोजपुर झिरका चौथे तथा 44.33 फीसदी के साथ नूंह खंड़ पांचवें व अंतिम स्थान पर रहा है। नूंह और फिरोजपुर झिरका खंड़ में 50 फीसदी बच्चे भी परीक्षा में पास नहीं हो पाए है।
जिले में अध्यापकों की कमी एक बड़ी वजह है। इसके अलावा उन पर लापरवाही के भी आरोप लगते रहे हैं। इन सबसे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed