सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fight over money transaction in Brahmin Dharamshala

Palwal News: ब्राह्मण धर्मशाला में रुपयों के लेनदेन में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fight over money transaction in Brahmin Dharamshala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। रेलवे रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पिता-पुत्र और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

देवनगर निवासी पीड़ित राहुल दीक्षित ने पुलिस से शिकायत की है कि प्रकाश विहार के रहने वाले रवि वरिष्ठ गांगोली के साथ लंबे समय से उनका पैसे का लेनदेन चल रहा है। हिसाब होने के बाद रवि पर उनके पांच लाख रुपये निकले, जिसे मांगने पर रवि उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का आरोप है कि सात मई की रात को वह ब्राह्मण धर्मशाला में थे, तभी रवि बेटों और साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। राहुल ने उन पर लूटपाट का भी आरोप लगाया। जांच अधिकारी रंजीत ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां मौजूद गवाहों से पूछताछ की। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने जांच में पाया कि मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने की बात सही है, जबकि सोने की चेन और नकदी की लूट के आरोप प्रमाणित नहीं हुए है। शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed