सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hisar dominates in CM Cup, Jhajjar becomes champion in men's Kabaddi

Palwal News: सीएम कप में हिसार का दबदबा, पुरुष कबड्डी में झज्जर बना चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Hisar dominates in CM Cup, Jhajjar becomes champion in men's Kabaddi
विज्ञापन
पुरुष व महिला खो-खो और महिला कबड्डी में हिसार की टीम चैंपियन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में खेल राज्य मंत्री की माता रतना देवी, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में पुरुष व महिला खो-खो और महिला कबड्डी में हिसार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बना। वहीं, पुरुष कबड्डी में झज्जर की टीम ने दमदार खेल दिखाकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष खो-खो में हिसार प्रथम, जींद द्वितीय और रोहतक तृतीय रहा। महिला खो-खो में हिसार, पानीपत व कैथल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष कबड्डी में झज्जर, महेंद्रगढ़ व पानीपत और महिला कबड्डी में हिसार, भिवानी व जींद की टीमों ने क्रमश: शीर्ष स्थान हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को एक लाख, रनरअप को 70 हजार और द्वितीय रनरअप को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि 1096 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह में खिलाड़ियों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed