सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Husband attacked wife with his friends, case registered

Palwal News: पति ने साथियों संग पत्नी पर किया हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Husband attacked wife with his friends, case registered
विज्ञापन
पुरुष मित्र पर किया हमला, लंबे समय से दंपती में चल रहे घरेलू विवाद कारण अलग रहती है पत्नी
Trending Videos

होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक महिला और उसके साथी पर देर रात घर में घुसकर हमला किया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और दो अन्य के खिलाफ केस प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद के भारत कॉलोनी निवासी ज्योति ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले रवि के साथ हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस कारण वह पिछले एक साल से अलग रह रही है। वर्तमान में वह नंगला एहसानपुर रोड पर किराये के मकान में अपने परिचित सौरव के साथ रह रही थी। वो पास के ढाबे पर काम करती है। आरोप है कि 21 मार्च की देर रात 3:50 बजे उसका पति रवि अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने डंडों और शराब की बोतलों से ज्योति और सौरव पर हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed