{"_id":"69f11648a9e893430a0a0263","slug":"identify-flood-affected-villages-and-make-arrangements-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111646-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान कर जल निकासी का करें इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान कर जल निकासी का करें इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- अधिकारियों के साथ बैठक करती अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले में संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बाढ़ राहत कार्यों की ओवरऑल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सिंचाई, पंचायती राज, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित और जलभराव संभावित गांवों की शीघ्र पहचान कर वहां जल निकासी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने सभी ड्रेनों की समय रहते सफाई कराने पर जोर दिया, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी में कोई बाधा न आए। साथ ही पंचायतों से चालू पंपों की रिपोर्ट लेने और आवश्यकता अनुसार नए पंप खरीदने के निर्देश भी दिए गए। सिंचाई विभाग को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए कहा गया। बैठक में जिला परिषद सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos