पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Law and order in Haryana has completely collapsed: Hooda

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Law and order in Haryana has completely collapsed: Hooda
पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया के भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को पलवल जिले के जनौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया के बड़े भाई रामसरन तेवतिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधायक रघुवीर तेवतिया का परिवार क्षेत्र का सम्मानित, सामाजिक और पंचायती परिवार है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के जनप्रतिनिधि और विधायक तक स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, तब आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा शासन में अपराध, लूट, हत्या, फिरौती और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


एसआईआर प्रकिया के दौरान कांग्रेस की नजर

एसआईआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान) को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ इस प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। पार्टी का स्पष्ट उद्देश्य है कि एक भी जायज मतदाता का वोट न कटे और एक भी नाजायज वोट मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं और लोकतंत्र तथा मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुर्व मुख्यमंत्री के बयान का दिया जवाब

आपातकाल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की महान नेताओं में शामिल थीं। देश की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास को तोड़-मरोडक़र राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती है, जबकि देश की जनता सच्चाई को भली-भांति जानती है। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण दलाल, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, बल्लभगढ़ की पूर्व प्रत्याशी पराग शर्मा, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरेश, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा सहित बडी संख्या में पलवल और फरीदाबाद दोनों जिलों के वरिष्ठ कांग्रेस, पृथला क्षेत्र के अनेकों पंच-सरपंच व गणमाण्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed