सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Manager riding a scooter beaten with sticks, FIR lodged

Palwal News: स्कूटी सवार मैनेजर को लाठी-डंडों से पीटा, प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Manager riding a scooter beaten with sticks, FIR lodged
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। पृथला फ्लाईओवर पर ड्यूटी से घर लौट रहे निजी कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर को दो युवकों ने बीच सड़क पर घेरकर डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में मैनेजर के पैर और हाथ टूट गए। गदपुरी थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद के सेक्टर-23 के रहने वाले पीड़ित विपिन कुमार शर्मा (44) ने बताया कि वह पृथला स्थित रिक्की प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आठ मई की शाम घर लौटने के दौरान दो युवकों ने पीछा कर उनकी स्कूटी के आगे बाइक अड़ाकर उन्हें रोका और डंडों से हमला कर दिया। हमले के कारण वे सड़क पर गिर पड़े। उसके बाद भी आरोपियों ने उन पर वार जारी रखा। शोर मचने और भीड़ इकट्ठा होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वे वहां से भाग निकले। गंभीर हालत में विपिन को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed