{"_id":"6a04d17428831a42a40295ec","slug":"message-of-water-conservation-given-to-students-palwal-news-c-24-1-pal1005-124120-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विद्यार्थियों को दिया गया जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विद्यार्थियों को दिया गया जल संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
अलावलपुर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम हुआ। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से कार्यक्रम में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल बचाने और उसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने विद्यार्थियों को कहा कि पुराने समय में लोग सीमित संसाधनों के बावजूद पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझते थे, लेकिन आज पानी की उपलब्धता बढ़ने के साथ उसकी बर्बादी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे उपाय अपनाने की सलाह दी। वहीं, बीआरसी विश्वास ने स्वच्छ पेयजल और जल गुणवत्ता की जानकारी देते हुए वाटर टेस्टिंग लैब की सुविधाओं के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने अभियान की सराहना की।