सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   mockdrill to tackle flood will be held today

Palwal News: मोहना पुल पर आज होगी बाढ़ आपदा से निपटने की मेगा मॉकड्रिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
mockdrill to tackle flood will be held today
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिला प्रशासन की ओर से आज गांव मोहना स्थित मोहना पुल के समीप बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं बचाव से संबंधित मेगा मॉकड्रिल की जाएगी। इसके माध्यम से जलभराव, पुल क्षति, लोगों के फंसने और राहत कार्यों जैसी संभावित आपात परिस्थितियों में विभागों की तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

एसडीएम एवं मॉकड्रिल के नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला सचिवालय की पार्किंग में स्टेजिंग एरिया बनाया जाएगा, जहां बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन और मैनपावर उपलब्ध रहेंगे। वहीं, जिला सचिवालय के कमरा नंबर-4 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से कैमरों के जरिए गतिविधियों की निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉकड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियां हिस्सा लेंगी। राहत शिविर, चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस सेवा, ट्रैफिक और संचार व्यवस्था का भी अभ्यास किया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों को बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article