फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Morgue freezer malfunctions; buying ice to preserve body

Palwal News: शवगृह का फ्रीजर खराब, शव बचाने को बर्फ खरीद रहे परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Morgue freezer malfunctions; buying ice to preserve body
अलीपुर तिगरा गांव निवासी जावेद के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी।
नगीना । मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया जिला अस्पताल के शवगृह में शव को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में डीप फ्रीजर उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को शव को खराब होने से बचाने के लिए बाजार से बर्फ की सिल्लियां खरीदकर लानी पड़ रही है। शव को बर्फ पर रखे जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अलीपुर तिगरा गांव निवासी जावेद, पुत्र इलियास ने तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के शवगृह में शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में शव पूरी रात बिना उचित संरक्षण के पड़ा रहा। हालत बिगड़ने और दुर्गंध फैलने की आशंका के चलते परिजनों को बाजार से बर्फ की सिल्लियां खरीदकर लानी पड़ी और शव को बर्फ पर रखना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचने वाले शवों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होनी चाहिए। किसी परिवार के सदस्य की मौत के बाद परिजनों को शव के संरक्षण के लिए बर्फ की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना बेहद पीड़ादायक और शर्मनाक स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा में मामला उठाने की चेतावनी

फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के विधायक मामन खान इंजीनियर ने इसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर विधानसभा सत्र में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने अस्पताल में शवों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। जाटका शिसवाना के सरपंच वसीम अहमद ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द डीप फ्रीजर की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो और शव सुरक्षित रखे जा सकें। अलीपुर तिगरा निवासी जियाउल हक इंजीनियर ने सरकार से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक समिति सदस्य जुनेद खान ने मामले पर रोष जताया। स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।



सीएमओ ने कहा, जल्द लगेगा डीप फ्रीजर

मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योत्सना ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डीप फ्रीजर उपलब्ध कराने के आदेश दिए जा चुके हैं। अगले कुछ दिनों में नए फ्रीजर अस्पताल में स्थापित कर दिए जाएंगे।


ग्रामीणों का कहना है कि केवल नए फ्रीजर लगाने से मामला खत्म नहीं होना चाहिए। अस्पताल में शवगृह की नियमित निगरानी और उपलब्ध संसाधनों की जांच भी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed