सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   NIA conducts search operation at houses of suspects in Palwal Nuh

जासूसी कांड: NIA ने पलवल-नूंह में संदिग्धों के घर में चलाया सर्च अभियान; आठ हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

राहुल राज, अमर उजाला, पलवल Published by: Akash Dubey Updated Thu, 02 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मेवात में कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क पर एनआईए सक्रिय हुई। बृहस्पतिवार को पलवल और नूंह में सर्च अभियान चला। खुफिया रिपोर्ट पर आठ युवक हिरासत में लिए गए। पाकिस्तानी एजेंट ने खुद को श्रीनगर का बताया था।

NIA conducts search operation at houses of suspects in Palwal Nuh
एनआईए (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

मेवात क्षेत्र में कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम भी सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को एनआईए की टीम ने पलवल और नूंह जिले के कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। एनआईए की टीम ने जिले के बहीन थाना क्षेत्र में और नूंह के पुन्हाना क्षेत्र में पूरे दिन संदिग्धों के घरों में सर्च अभियान चलाया। केंद्रीय खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद पलवल और नूंह से करीब आठ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Trending Videos


पिछले तीन दिनों से केंद्रीय खुफिया विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में बहीन थाना क्षेत्र के पावसर गांव से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं, तीसरा युवक कथित पाकिस्तानी जासूस का करीबी सहयोगी है। इसी ने पाकिस्तानी जासूस को जम्मू-कश्मीर से मेवात क्षेत्र में लाया था। वहीं, नूंह जिले के पांच अन्य संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। यह पूछताछ जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार एक युवक से मिली जानकारी के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी एजेंट ने खुद को श्रीनगर का निवासी बताया था। एजेंट ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर युवकों से दोस्ती की थी। विभाग इन युवकों से यह जानकारी जुटाने में लगा है कि पाकिस्तानी एजेंट किन-किन लोगों से मिला था और किन-किन स्थानों का दौरा किया था।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध एजेंट ने बहीन और तावडू क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहकर अपना नेटवर्क तैयार किया। सूत्रों के अनुसार वह पहले बहीन थाना क्षेत्र के गांव पावसर में काफी समय तक रहा और बाद में नूंह जिले के तावडू इलाके में भी ठिकाना बनाए रखा। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि साल 2017 के दौरान कुछ युवक जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में आए थे, जिनके पाकिस्तान लिंक होने की आशंका जताई जा रही है।

इसी आधार पर एजेंसियां पुराने संपर्कों और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की संवेदनशीलता के चलते आधिकारिक बयान देने से बच रही हैं। हालांकि आने वाले दिनों में इस जांच में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed