{"_id":"69f115699f21fc6e1600be26","slug":"notice-to-two-officers-missing-from-sdm-inspection-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111649-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एसडीएम के निरीक्षण गायब दो अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एसडीएम के निरीक्षण गायब दो अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में अतिक्रमण और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
फोटो:- बिजली निगम कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग।
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उपमंडलाधीश जितेंद्र गर्ग ने नगरपालिका कार्यालय तावडू तथा बिजली बोर्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अभियंता मनीष सिंह सहरावत तथा कनिष्ठ अभियंता राशिद कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए, जिस पर दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
वहीं, बिजली बोर्ड कार्यालय में उपमंडल अभियंता ब्रह्मप्रकाश सहित सभी कर्मचारी उपस्थित मिले, जिस पर उपमंडलाधीश ने संतोष व्यक्त किया। इसी दौरान शहर तावडू में पटौदी चौक से रेवाड़ी रोड तक कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका सचिव के माध्यम से नियमानुसार चालान काटे गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
उधर सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत उपमंडलाधीश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केएमपी मार्ग तथा शहर के नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में एचएसआईआईडीसी केएमपी के प्रबंधक प्रवीण बैनीवाल, नगरपालिका सचिव, शहर के सभी थाना प्रबंधक, धुलावट यातायात प्रबंधक, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नवाब सिंह तथा तावडू मार्केट सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एनएच-919 मार्ग पर शिकारपुर और खोरी कलां गांवों से मुख्य सड़क पर आ रहे पानी के कारण लगने वाले जाम और संभावित दुर्घटनाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। इस संबंध में दोनों गांवों के सरपंचों को निर्देश दिए गए कि गांवों से निकलने वाले पानी की निकासी को तुरंत प्रभाव से मुख्य मार्ग पर आने से रोका जाए, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं उपस्थित जनों से सरकार के निर्देशों के अनुरूप सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
Trending Videos