फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police on alert regarding the Braj Mandal Jalabhishek Yatra.

Palwal News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police on alert regarding the Braj Mandal Jalabhishek Yatra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। नूंह जिले में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न वर्गों के साथ लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार गांव शिकारपुर पहुंचे। वर्ष 2023 में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गांव के लोगों और उस मामले में नामजद आरोपियों के साथ बैठक की। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि अजहरुद्दीन भी मौजूद रहे। वहीं तावडू शहर थाना परिसर में डीएसपी अभिमन्यु लोहान और थाना प्रभारी चंद्रभान ने हिंदू-मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। डीएसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस की हर गतिविधि पर निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed